Sunday, July 12, 2020

AKTU: यूपीएसईई-2020 परीक्षा अब 20 सितम्बर को (anubhav singh) / live 2020

जेईई मेन्स की प्रवेश परीक्षा आगे बढ़ने के बाद एकेटीयू ने प्रदेश के इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली राज्य प्रवेश परीक्षा 'यूपीएसईई-2020' की परीक्षा तिथि भी बढ़ा दी है। एसईई प्रवेश परीक्षा अब 20 सितम्बर को होगी। इसके आलावा सीपेट की प्रवेश परीक्षा तिथि बढ़कर पांच अगस्त को हो गई है।

एकेटीयू के प्रवक्ता आशीष मिश्र के अनुसार यूपीएसईई-2020 प्रवेश परीक्षा का आयोजन पहले दो अगस्त को प्रस्तावित था। कोरोना संक्रमण की वजह से जेईई ने अपनी प्रवेश परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा दी है। इसी देखते हुए एकेटीयू प्रशासन ने भी प्रवेश परीक्षा आगे बढ़ा कर 20 सितम्बर कर दी है। वहीं सीपेट की प्रवेश परीक्षा 12 जुलाई को होना तय थी, लेकिन कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए परीक्षा तिथि 5 अगस्त कर दी है। सीपेट में दाखिले के लिए आवेदन तिथि भी 2 जुलाई से आगे बढ़ा कर 31 जुलाई कर दी गई है।




MPSC exams 2020: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग एमपीएससी परीक्षाएं जुलाई में ओपन बुक परीक्षा के तौर पर कराएगा। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि राज्य लोक सेवा आयोग ने भी एमपीएससी परीक्षाओं के जरिए डीएसपी और एसीपी रैंक पर नियुक्ति का इंतजार कर रहे पुलिस कर्मचारियों को ओपन बुक परीक्षा कराने का निर्देश दिए हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 2013 तक एमपीएससी हर छह महीने में परीक्षाएं आयोजित कराता था लेकिन 2013 के बाद ये परीक्षाएं नहीं हुई हैं।


महाराष्ट्र पुलिस के कुल 182 पुलिसकर्मी इस परीक्षा के इंतजार में हैं। राज्य के गृहमंत्री ने बताया कि कोरोना वायरस (COVID-13) के प्रतिबंधों के कारण नियमों में बलाव किया गया है। इन परीस्थितियों में जो उम्मीदवार परीक्षा देना चाहते हैं उनके पास बहुत ही मुश्किल से परीक्षा देने का समय बच रहा है। उम्मीदवारों के हित को ध्यान में रखते हुए ओपन बुक परीक्षा पर विचार किया जा रहा है।


हाल में एमपीएससी की ओर से जारी किए गए रिजल्ट में सविता गर्जे महिला अभ्यर्थियों में सबसे अच्छा स्कोर करने वाली थीं। उन्हें डीएसपी पोस्ट के लिए सेलेक्ट कर लिया गया है।



                          






.............................................................................

English translations


AKTU has also extended the exam date for the state entrance examination 'UPSEE-2020' for admission in engineering and management colleges of the state after the entrance examination of JEE Mains has been moved forward.  The SAE entrance exam will now be held on 20 September.  Apart from this, the entrance examination date of CEPET has been increased to five August.


 According to AKTU spokesperson Ashish Mishra, the conduct of the UPSEE-2020 entrance exam was first proposed on August 2.  JEE has extended the date of its entrance exam due to corona infection.  In view of this, the AKTU administration has also extended the entrance examination to 20 September.  At the same time, the entrance examination of CEPET was scheduled to be held on July 12, but in view of the Kovid-19 transition, the examination date has been changed to August 5.  The application date for admission in CIPET has also been extended from July 2 to July 31.





 MPSC exams 2020: Maharashtra Public Service Commission will conduct MPSC exams as open book examination in July.  Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh said that the State Public Service Commission has also instructed the police employees awaiting appointment at DSP and ACP rank through MPSC examinations to conduct open book examination.  According to the report of Indian Express, till 2013 MPSC used to conduct examinations every six months but after 2013 these examinations have not taken place.



 A total of 182 policemen of Maharashtra Police are waiting for this examination.  The state's home minister said that the regulations have been revoked due to restrictions on the corona virus (COVID-13).  In these situations, the candidates who want to take the exam have very difficult time left to take the exam.  Keeping the interest of the candidates in view, the open book examination is being considered.



 Savita Garge was the best scorer among women candidates in the recently released results by MPSC.  He has been selected for DSP post.

No comments:

Post a Comment