मेरी दिनचर्या पर अनुच्छेद | Paragraph on My Daily Routine in Hindi
प्रस्तावना:
मैं विद्यार्थी हूँ इसलिए मेरी दिनचर्या बड़ी साधारण और बंधी-बंधाई है । एक बार मेरे प्रिंसिपल ने एक भाषण के दौरान प्रातःकाल जल्दी उठने के लाभ बताये थे और कहा था कि ऐसा करने पर स्वास्थ्य, धन और बुद्धिमता जैसे जीवन के तीन मुख्य वरदान स्वत: प्राप्त हो जाते हैं । तब से मै हर दिन बड़े सवेरे बिस्तर से उठने लगा हूँ ।
प्रातःकाल का कार्यक्रम:
उषाकाल में उठकर मैं शोच आदि से निपट कर ठंडे पानी से स्नान करता हूँ और स्वच्छ कपड़े पहन कर निकट के मंदिर में जाता हूँ । मेरी माँ की इच्छा है कि मैं ईश्वर की प्रार्थना के बाद ही दिन का काम प्रारभ करू । मंदिर से घर लौट कर मैं स्नान करता हूँ ।
नाश्ते में दो बिस्कुट या एक डबलरोटी का टुकड़ा और एक गिलास दूध पीता हूँ । तब तक प्रात: के सात बज जाते है । मैं अब पढने बैठ जाता हूँ और दस बजे तक पढ़ाई करता हूँ । इन तीन घंटो के दौरान मैं विभिन्न विषयों पर दिया गया होम वर्क पूरा कर लेता हूँ तथा पिछले दिन पढ़ाये गए पाठ को दोहरा लेता हूँ और उस दिन की पढ़ाई भी पहले से पड़ कर तैयार कर लेता हूँ ।यही मैं तरह-तरह के खेल खेलता हूँ । हॉकी मेरा प्रिय खेल है । जब कभी साथियों की कमी से हॉकी नहीं खेल पाता, तो कबडी या अन्य कोई शारीरिक श्रम का खेल खेल खेलता हूँ । कभी-कभी क्रिकेट भी खेलता हूँ । 2 घंटे तक खेलने से खूब पसीना निकलता है और शरीर चुस्त हो जाता है । इसके बाद मैं घर लौट आता हूँ ।
घर आकर मैं स्नान करता हूँ । स्नान करके शरीर स्वच्छ और मन प्रसन्न हो जाता है । तब तक माँ खाना तैयार कर चुकती है और में गरमागरम खाना खाकर कुछ देर के लिए टहलने निकल जाता हूं । टहल कर लौटने तक माँ भी अपने रसोई के काम पूरे कर चुकी होती है । मैं माँ के पास बैठ कर कुछ देर गपशप करता हूँ । वह मुझे बड़ी रोचक कहानियाँ सुनाया करती हैं । कहानी सुनते-सुनते मुझे नींद के झोंके आने लगते हैं और शीघ्र ही मैं निद्रा की गोद में समा जाता हूं ।
रविवार और छुट्टी के दिनों का कार्यक्रम:
रविवार व छुट्टी के अन्य दिनों में भी सुबह उठने और रात को सोने के कार्यक्रम उसी नियत समय पर होते हैं । मंदिर जाने का कार्यक्रम भी यथावत रहता है । अक्सर सुबह की पढ़ाई भी मैं नहीं छोड़ता, लेकिन शेष कार्यक्रमों में परिवर्तन हो जाता है ।
कभी-कभी मैं रविवार या छुट्टी के दिन मनोरंजन के लिए सिनेमा चला जाता हूँ । अन्य दिनों मे मित्रों तथा रिश्तेदारों के घर जाने का कार्यक्रम बना लेता हूं । कभी-कभी किताबो की अल्मारी, कपडे आदि साफ करता हूँ । इन दिनों प्रतिदिन की बंधी-बंधाई जिन्दगी मे कुछ बदलाव आ जाता है ।
......................................................................................,.
English translations
"Article on my routine Paragraph on My Daily Routine in Hindi
Preface:
I am a student so my routine is very simple and tied. Once during a speech my principal had told us the benefits of getting up early in the morning and said that by doing this, the three main gifts of life like health, wealth and intelligence are automatically attained. Since then I have started getting up from bed every morning.
Morning Program:
After getting up in the summer, I deal with mystification etc., take a bath with cold water and wear clean clothes and go to the nearest temple. My mother wishes that I start the day's work only after praying to God. On returning home from the temple, I take a bath.
For breakfast I drink two biscuits or a piece of bread and a glass of milk. By then it is seven o'clock in the morning. I now sit down to study and study till ten o'clock. During these three hours, I complete the homework given on various subjects and repeat the lesson taught on the previous day and prepare for the study of that day in advance. I am Hockey is my favorite sport. Whenever I am unable to play hockey due to lack of peers, I play a game of kabaddi or any other manual labor. Sometimes I also play cricket. Playing for 2 hours causes excessive sweating and makes the body fit. After this I return home.
I take a bath after coming home. Taking a bath makes the body clean and the mind happy. Till then, the mother prepares and prepares the food and I go out for a walk after having some hot food. Mother also completed her kitchen work by strolling. I sit with my mother and chat for a while. She tells me very interesting stories. Hearing the story, I start feeling sleepy and soon I fall into the lap of sleep.
Sunday and holiday schedule:
Even on Sundays and other days of the holiday, programs for getting up in the morning and sleeping at night are held at the same appointed time. The program to visit the temple also remains the same. Often I do not leave even morning studies, but the rest of the programs change.
Sometimes I go to the cinema for entertainment on Sundays or holidays. On other days, I plan to visit friends and relatives home. Sometimes I clean the cupboards, clothes etc. These days, there is some change in daily life.



No comments:
Post a Comment