ग्रेटर नोएडा [मनीष तिवारी]। सेमेस्टर परीक्षा आयोजन को लेकर डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि असमंजस में फंस गया है। परीक्षा को लेकर विभिन्न कॉलेजों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। अपना बचाव करते हुए विवि प्रबंधन ने सेमेस्टर परीक्षा की गेंद अब सरकार के खाते में डाल दी है। विवि प्रबंधन ने सरकार को परीक्षा व प्रमोशन दोनों प्रपोजल देकर दिशा निर्देश मांगा है।
प्रदेश में फैलते संक्रमण को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि प्रमोशन को तवज्जो दी सकती है। सेमेस्टर परीक्षा को लेकर पिछले लंबे समय से ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। विवि ने कुछ सप्ताह पूर्व परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी थीं। जिसके तहत अंतिम वर्ष के छात्रों को छह से 27 जुलाई व अन्य छात्रों को 27 से 10 सितंबर तक कैंपस में रहकर पढ़ाई करनी थी और परीक्षा देनी थी। प्रदेश में संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में सेमेस्टर परीक्षा को देखते हुए छात्रों के साथ ही अभिभावक भी परेशान हैं।
छात्र व अभिभावक मेल व फोन कर लगातार कॉलेज व विवि प्रबंधन से परीक्षा के संबंध में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई संतोष जनक उत्तर नहीं मिल रहा है। अंतिम वर्ष के छात्रों को छह जुलाई को कॉलेज में उपस्थिति दर्ज करानी है। समय नजदीक आने के कारण वह अधिक चिंतित हैं। ज्यादातर छात्र निजी हास्टल व पीजी में रहते हैं। अभी सब बंद चल रहा है। ऐसे में उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि यदि वह कॉलेज जाएंगे तो कहां रहेंगे। प्रदेश के विभिन्न कॉलेज प्रबंधन ने भी परीक्षा आयोजन को लेकर अपनी असहमति दी है।
वहीं, कॉलेजों ने कहा है उनके यहां पर एक-एक कमरे में तीन छात्र रह रहे हैं। ऐसे में शारीरिक दूरी का पालन कैसे होगा। सेंटर पर यदि कोई छात्र संक्रमित हो गया तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। कॉलेजों ने कहा है संक्रमित छात्र मिलने की दशा में जिला प्रशासन सेंटर सील कर देगा। ऐसे में तत्काल व्यवस्था कैसे बन पाएगी। कॉलेज प्रबंधन ने अपनी असहमति तो जता दी है, साथ ही परीक्षा आयोजन को लेकर अपने स्तर से तैयारी में भी जुटे हैं।
मध्य प्रदेश सरकार के निर्णय पर भी कर सकते हैं अमल कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान ने परीक्षा आयोजन में छात्रों के हित में निर्णय लिया है। छात्रों को गत वर्ष सेमेस्टर परीक्षा के नंबर के आधार पर प्रमोट किया जाएगा। ऐसे छात्र जो परीक्षा देकर सुधार करना चाहते हैं उनके पास परीक्षा देने का विकल्प भी रहेगा। ऐसे छात्र ऑफलाइन परीक्षा देंगे। ऐसे में संभावना है प्रदेश सरकार मध्य प्रदेश के फार्मूले पर विचार करेगी।
विनय कुमार पाठक (वीसी एकेटीयू) का कहना है कि सेमेस्टर परीक्षा आयोजित करने या छात्रों को प्रमोट करने पर मंथन चल रहा है। दोनों विषयों पर सरकार से दिशा निर्देश मांगा गया है। निर्देश पर अमल होगा
...............................................................................
English translation"
AKTU 2020 latest news
Greater Noida [Manish Tiwari]. Dr. APJ Abdul Kalam is stuck in technical university confusion regarding conducting semester examination. Various colleges have raised their hands about the exam. Defending itself, the university management has now put the ball of the semester examination in the government's account. The university management has asked the government for guidelines by proposing both the examination and promotion.
Looking at the spread of infection in the state, it is hoped that promotion can be given importance. There has been a lot of uneasiness over the semester examination for a long time. The university had announced the exam dates a few weeks earlier. Under which the final year students had to study and take exams on July 6 to 27 and other students stay on campus from 27 to 10 September. In the state, infection is not taking its name. In such a situation, looking at the semester examination, the students as well as the parents are upset.
Students and parents are constantly getting information about the examination from college and university management by mail and phone, but they are not getting any satisfactory answer. Final year students are required to register attendance at the college on July 6. He is more worried as time comes closer. Most of the students live in private hostels and PGs. Everything is going off now. In such a situation, he does not understand where he will stay if he goes to college. Various college management of the state have also given their disagreement about the examination.
At the same time, colleges have said that three students are staying in each room. How will the physical distance be followed in such a situation? If a student gets infected at the center, who will take responsibility for it. The colleges have said that in case of getting infected students, the District Administration Center will seal it. In such a situation, how will the system be formed immediately. The college management has expressed its disagreement, as well as is preparing for its level of preparation for the examination.
The decision of the Government of Madhya Pradesh can also be implemented, in view of the Kovid-19 transition, Chief Minister of Madhya Pradesh Shiv Raj Singh Chauhan has decided in the interest of students in conducting the examination. The students will be promoted on the basis of the number of semester exam last year. Such students who want to improve by taking the exam will also have the option to take the exam. Such students will take offline examination. In such a situation, there is a possibility that the state government will consider the formula of Madhya Pradesh.
Vinay Kumar Pathak (VC AKTU) says that the churn is going on for conducting semester exams or promoting students. Guidelines have been sought from the government on both subjects. Instructions will be implemented


No comments:
Post a Comment