UGC गाइडलाइन के बाद एकेटीयू ने बनाया परीक्षा मॉडल, ऐसे होंगे फाइनल इयर के एक्जाम
यूजीसी की गाइडलाइन जारी होने के बाद एकेटीयू ने अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें सितम्बर तक अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा आयोजित कराने का प्रस्ताव जबकि प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्रों को गाइडलाइन के अनुसार अगली कक्षा में प्रोन्न्त किया जाने का प्रस्ताव है।
हालांकि इस पर अंतिम निर्णय शासन लेगा। एकेटीयू ने परीक्षा का पूरा मॉडल तैयार कर लिया है। इसमें करीब 145 परीक्षा केन्द्रों बनाए गए और एक शिफ्ट में 20 हजार छात्र ही परीक्षा देंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक फाइनल ईयर की परीक्षा के साथ साथ बैकपेपर व कैरी ओवर परीक्षाएं कराई जाएंगी। प्रशासन ने कोविड 19 की वजह से एकेटीयू प्रश्न पत्रों की संख्या और अंकों में भी बदलाव कर रहा है। इसमें सेक्शन ए में शार्ट आंसर में पहले छात्रों को 10 सवाल करने होते थे। अब आठ सवाल ही करना होंगे। वहीं, सेक्शन बी में पहले 15 सवाल करने होते थे, अब 13 करने होंगे। हालांकि सेक्शन सी में पहले की तरह पांच में से दो ही प्रश्न करने होंगे।
...........................................................................
English translations
After the UGC Guidelines were released, AKTU has started preparing for final year students exam. In this, it is proposed to conduct the final year examination by September, while the students of the first, second and third year are proposed to be promoted to the next class as per the guidelines.
However, the final decision will be taken by the government. AKTU has prepared the complete model of examination. About 145 examination centers were built in it and in a shift only 20 thousand students will take the exam.
According to the university administration, the back year and carry-over examinations will be conducted along with the final year examination. The administration is also changing the number and marks of AKTU question papers due to Kovid 19. In this section, first students had to ask 10 questions in short answer in section A. Now only eight questions have to be done. At the same time, first 15 questions had to be done in section B, now 13 will have to be done. However, as before, only two out of five questions have to be asked in section C.


No comments:
Post a Comment